हैंडबॉल का खेल एक टीम इवेंट गेम है जो अंदर खेले जाने वाले खेलों में से सबसे बड़े कोर्ट पर खेले जाने वाला खेल है।
टोक्यो 2020 प्रतियोगिता एनीमेशन "एक मिनट, एक स्पोर्ट"
हम आपको एक मिनट में हैंडबॉल के नियम और हाइलाइट दिखाएंगे। चाहे आप हैंडबॉल से परिचित हों या इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हों, "एक मिनट, एक स्पोर्ट" खेल की व्याख्या करता है। नीचे वीडियो में देखें कि ये कैसे काम करता है..
अवलोकन
इस खेल में 7-7 खिलाड़ी एक टीम में होते हैं और वो गेंद को ड्रिबल करते हुए विरोधी टीम के पाले में फेंकते हैं। ये प्रक्रिया चलती रहती है जब तक मैच का टाइम खत्म नहीं हो जाता है। दर्शकों को एक मैच में 60 या उससे अधिक गोल देखने को मिलते हैं। हैंडबॉल की उत्पत्ति 19वीं शताब्दी में डेनमार्क, स्विडेन और जर्मनी में हुई। जो बाहर मैदान पर हैंडबॉल खेला जाता है उसे 1936 के बर्लिन ओलंपिक में पहली बार शामिल किया गया था। जबकि आधुनिक हैंडबॉल को म्यूनिख में हुए 1972 के ओलंपिक्स में पहली बार शामिल किया गया। हेंडबॉल में महिलाओं के इवेंट को 1976 के माँट्रियल खेलों में शामिल किया गया। तब से लेकर अब तक हेंडबॉल हर ओलंपिक का हिस्सा रहा है।
हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल का प्रशासनिक और प्रबंधन निकाय इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन है जिसकी स्थापना 1946 में हुई थी, इस समय इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन के 209 सदस्य हैं। टोक्यो 2020 में पुरुष और महिला दोनों इवेंट्स में 12 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। मुकाबले ग्रुप स्टेज से शुरू होंगे और टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में शीर्ष की आठ टीमें प्रवेश करेंगी।
कार्यक्रम
- 12 टीमों का टूर्नामेंट (पुरुष/महिला)
खेल का सार
टीमवर्क ही सफलता की कुंजी है
हैंडबाल का कोर्ट 40 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होता है, इसमें कोर्ट के दोनों तरफ 3 x 2 मीटर का 'D' आकार का घेरा होता है जिसे गोल एरिया कहा जाता है। गोल से 6 मीटर की दूरी पर गोल एरिया होता है जिसमें केवल गोलकीपर ही प्रवेश कर सकता है। हालांकि खिलाड़ी शॉट खेलने के प्रयास में इस क्षेत्र में कूद सकते हैं, लेकिन लैंडिंग से पहले गेंद को छोड़ देना चाहिए। कोर्ट पर एक और डी होता है जो गोल एरिया से बाहर होत है और इसकी गोल से दूरी 9 मीटर की होती है, जिसे डॉटेड लाइन से दर्शाया जाता है। जिसे फ्री-थ्रो लाइन भी कहते हैं।
एक मुकाबले में 30-30 मिनट के दो हिस्से होते हैं। यदि टीमों कोई मुकाबला नॉकआउट चरण टाई हो जाता है तो मैच ओवरटाइम में चला जाता है। यदि दो ओवरटाइम के बाद भी कोई विजेता नहीं होता है, तो प्रत्येक टीम को पांच पांच मिनट के दो हाफ पेनल्टी शूट-आउट के लिए मिलता है। सबसे अधिक गोल करने वाली टीम विजेता घोषित की जाती है।
कोर्ट के अंदर खिलाड़ी केवल तीन सेकंड के लिए गेंद को पकड़ सकते हैं और इसे पकड़ते समय वो अधिकतम तीन कदम चल सकते हैं। गोल एरिया में गोलकीपर गेंद को अपने शरीर के किसी भी हिस्से से 3 सकते हैं और उनपर थ्री सेकंड - 3 स्टेप वाला नियम लागू नहीं होता है। ये खेल तब और मजेदार हो जाता है जब गोलकीपर अपने गोल एरिया को छोड़कर एक कोर्ट प्लेयर की तरह खेलने के लिए कोर्ट पर उतर जाते हैं लेकिन गोल खाली हो जाता है।
हैंडबॉल में खिलाड़ी एक दूसरे के शरीर को छू सकते हैं। शरीर के सामने से संपर्क करना नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाता है। रेफरी एक बेईमानी के लिए खेल को नहीं रोक सकता है, जिससे खेल को अधिक स्वतंत्र रूप से खेलने की अनुमति मिलती है। हालांकि, अगर कोई टीम बहुत पैसिव है, तो वो हमले को रोकने का विकल्प चुन सकते हैं। जब पैसिव खेलने की प्रवृत्ति दिखने लगती है, तो फ़ॉरवार्निंग सिग्नल दिखाया जाता है और अगर हमले का तरीका बाद में नहीं बदलता है, तो टीम के पास हमले को पूरा करने के लिए अधिकतम छह पास होते हैं। कोर्ट पर हर खिलाड़ी की अलग स्थिति और भूमिका होती है। कुछ पोजिशन है सेंटर बैक, विंग खिलाड़ी और गोलकीपर। साथ ही इस खेल में ताकत, सहनशक्ति और बेहतरीन गेंद स्किल, मजबूत टीमवर्क और रणनीति महत्वपूर्ण हैं। सभी खिलाड़ियों को रक्षा और आक्रमण दोनों में कुशल होना चाहिए।
टोक्यो 2020 खेलों के लिए आउटलुक
यूरोप के प्रभुत्व को चुनौती
पुरुषों के हैंडबॉल इवेंट में पदक जीतने वाला एकमात्र गैर-यूरोपीय देश Republic of Korea है, जिसने Seoul 1988 के खेलों में रजत पर कब्जा किया था। हालाँकि ये देश महिलाओं की प्रतियोगिता में हमेशा ही बड़ा दावेदार रहा है, उन्होंने सियोल 1988 और बार्सिलोना 1992 सहित 6 स्वर्ण पदक जीते। रियो 2016 खेलों में, डेनमार्क, फ्रांस और जर्मनी ने पुरुषों की प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
महिलाओं की स्पर्धा में रूस, फ्रांस और नॉर्वे ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। क्यूंकि हैंडबॉल की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ रही है, इसलिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और मध्य पूर्व की पुरुष और महिला टीमें भी मेजबान देश जापान के साथ मिलकर पदक की दावेदारी होंगी।
सामान्य ज्ञान
वे एक विशेष 'pine' रेजिन लागू करते हैं, इसे विशेष रूप से हैंडबॉल के लिए तैयार किया गया था, जिससे खिलाड़ियों के हाथ में गेंद सही ढंग से आ जाए।