खेलों के बारे में
'जब हम छोटे बच्चे थे, बड़ी शरारत करते थे'
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
5 मई को जापान में बाल दिवस मनाया जाता है (जापानी में Kodomo no Hi)। इसका उद्देश्य बच्चों की खुशी का जश्न मनाना है। हम यहाँ कुछ ऐसे पोस्ट दिखाएंगे जिसमें या तो एथलीट अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं या खुद अपनी बचपन की तस्वीर दिखाकर सभी का दिल बहला रहे हैं।
ध्यान से देखें, तो आप इस छोटी बच्ची को पहचान सकते हैं, जो दाईं ओर खड़ी है। तब से, उन्होंने कलात्मक जिम्नास्टिक में ओलंपिक स्वर्ण पदक और 19 विश्व चैंपियनशिप जीती हैं। हां, वह कोई और नहीं बल्कि Simone Biles है। फादर्स डे मनाने के लिए अमेरिकन जिम्नास्ट ने यह तस्वीर पोस्ट की थी!
कम से कम आप Armand Duplantis के बारे में कह सकते हैं कि पोल वॉल्टिंग के लिए उनका जुनून बहुत पहले शुरू हो गया था ... वर्तमान इनडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक (6,18 मी) ने इस तस्वीर पर अपनी उम्र का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि वह मुश्किल से 6 साल के होंगे।
Mariana Pajon ने अपनी पहली BMX प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी यह पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जब वह छह साल की थी। तब से उन्होंने कुछ खिताब जीते हैं - 2012 और 2016 में ओलंपिक स्वर्ण पदक, 11 बार BMX सुपरक्रॉस स्वर्ण पदक, और कई अन्य ट्राफियां।
इस तस्वीर में यह प्यारा सा लड़का ब्राज़ील का Neymar Jr है। हालाँकि वह इस तस्वीर में थोड़ा गुस्से में दिख रहा है, Neymar अब एक मज़ेदार व्यक्ति होने की प्रतिष्ठा रखता है। इन वर्षों में, उन्होंने एक फुटबॉलर के रूप में कुछ सफलता पाई है - जिसमें रियो 2016 में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना शामिल है।
यह इंटरनेट पर सबसे प्यारी तस्वीरों में से एक है - Nikola (left) और Luka Karabatic, दो फ्रांसीसी हैंडबॉल सितारे, जब वे ’छोटे’ बच्चे थे। हालांकि दोनों अपने खेल में बहुत सफल रहे हैं, यह Nikola है जिन्होंने अधिक पदक जीते हैं। उन्होंने 2008 और 2012 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं, वह चार बार विश्व चैंपियन, तीन बार यूरोपीय चैंपियन और 2007, 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ़ द ईयर के रूप में भी नामित किए गए थे।
यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं वह Puerto Rico की Monica Puig की है जब वह एक किशोरी थी। वर्षों बाद, उन्होंने वो हासिल किया जिसका बहुत सी महिला टेनिस खिलाड़ी सपना देखती है - ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना। रियो 2016 में, उन्होंने Angelique Kerbe को फाइनल में हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
Renaud Lavillenie अपनी ज़िम्मेदारी जानते है - वह जानते है कि उन्हें अपने बच्चे की देखभाल करनी है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए प्रशिक्षित भी करना है - तो फिर एक साथ क्यों नहीं । ऐसा लग रहा है कि वह निश्चित रूप से अपने नए व्यायाम का आनंद ले रहे हैं।
दुनिया Stephen Curry को जानती है, दुनिया यह भी जानती है कि वह सफल होने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन अब, ऐसा लग रहा है कि दुनिया उनके बेटे, Canon के बारे में भी जानना चाहेगी, जो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
फ्रांसीसी पर्वतारोही, Bassa Mawem अपने बेटे Marley से प्रभावित हैं, जो Sean McColl चैलेंज करते नज़र आ रहे है - एक ऐसा अभ्यास जो हम तब तक आपको करने की सलाह नहीं देंगे जब तक आप फिट नहीं होते, बहुत अच्छे से।