रोड टू टोक्यो 2020: आइए डालते हैं एक नज़र पीछले हफ्ते के कुछ मुख्य बयानों पर
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
जैसा कि लाइव स्पोर्ट्स दुनिया भर में एक बार फिर से शुरू होने के लिए तैयार है, ऐसे में एथलीट्स इसके लिए खुद को तैयार करने में व्यस्त हैं। जहां कुछ देश प्रशिक्षण परिसरों को खोलने की अनुमति दे रहे हैं, वहीं अन्य देश प्रतियोगी कार्रवाई शुरू करने के लिए ग्रीन सिग्नल देते नज़र आ रहे हैं।
टोक्यो 2020 ने कई एथलीट्स से बात की जिनकी ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की यात्रा धीरे-धीरे गति पकड़ रही है.
अब मैं इस सारे दर्द और दुख को एक ऐसी चीज में बदलने जा रही हूं जो मुझे अपने बेटे के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा।
मैक्सिकन एथलीट ने बीजिंग 2008 में प्रतिस्पर्धा की और अब अपने पहले ओलंपिक अनुभव के 13 साल बाद टोक्यो खेलों का सपना देख रही हैं।
Rodriguez टोक्यो 2020 से अपनी आंतरिक शक्ति को खोजने के बारे में बात करती हैं, कि वह कैसे चोटों से लड़ी और अपने जीवन के सबसे बुरे क्षण के बारे में भी - अपने बेटे को खोने के बारे में।
जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं इस साल के अंत तक इंतजार करूंगा जब तक की उम्मीद है कि यह सब समाप्त हो जायेगा, और फिर मैं देखूंगा कि क्या मैं अगले साल टोक्यो खेलों के लिए उपलब्ध हो सकता हूं
COVID-19 द्वारा राष्ट्रीय बास्केटबॉल लीग रद्द करने और ओलंपिक खेलों को स्थगित करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बास्केटबॉल खिलाड़ी, Andrew Bogut लॉकडाउन में अपने समय का आनंद ले रहे हैं।
"न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे साथियों के लिए भी, यही लक्ष्य है - ओलंपिक में न्यूजीलैंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम होना। हालांकि यह जानना अपने आप में बहुत निराशाजनक था कि खेलों को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया।"
रियो 2016 खेलों में रजत पदक जीतने के बाद न्यूजीलैंड की ब्लैक फर्न्स 7s ने काफी सफलता पाई। टोक्यो 2020 ने उनके कप्तान Sarah Hirni के साथ बात की और जाना की रियो खेलों में ऐसा क्या हुआ जिसने इस टीम को इतना बदल दिया।
यह एक खेल है जिसमें बहुत मज़ा है,
यह जानना कि आपकी टीम के साथी कहां जा रहे हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका के 3x3 बास्केटबॉल स्टार, Robbie Hummel अगले साल के ओलंपिक खेलों में भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं। यहां वह द लास्ट डांस के साथ अपने जुनून, लॉकडाउन में जीवन और आगामी टोक्यो 2020 खेलों के बारे में बात करते हैं।
मैं उस ओलंपिक पदक को पाने के लिए बहुत मेहनत करूंगा।
आइए नज़र डालते हैं उन एथलीट्स पर जो चोट के कारण रियो 2016 खेलों में भाग नहीं ले सके थे और अब अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं।