दक्षिण अफ्रीका के Anaso Jobodwana, चीन के Xie Zhenye और ग्रेट ब्रिटेन के Zharnel Hughes 17वीं IAAF विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोहा 2019 में मेंस 200 मीटर हीट्स में प्रतिस्पर्धा करते हुए। (Christian Petersen/ गेटी इमेज के साथ फोटो)
2019 Getty Images
जैसा कि लाइव स्पोर्ट्स दुनियाभर में एक बार फिर से शुरू होने के लिए तैयार है, ऐसे में एथलीट्स इसके लिए खुद को तैयार करने में व्यस्त हैं। जहां कुछ देश प्रशिक्षण परिसरों को खोलने की अनुमति दे रहे हैं, वहीं अन्य देश प्रतियोगी कार्रवाई शुरू करने के लिए ग्रीन सिग्नल देते नज़र आ रहे हैं।
टोक्यो 2020 ने कई एथलीट्स से बात की जिनकी ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की यात्रा धीरे-धीरे गति पकड़ रही है.
ओलंपिक चैंपियन Yannick Agnel: “जापान का जुनून”
फ्रांस के Yannick Agnel ने 2013 फ़िना वर्ल्ड चैंपियनशिप में तैराकी मेंस 200 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल जीतने का जश्न मनाया। (Al Bello/ गेटी इमेज द्वारा फोटो)
2013 Getty Images
मैंने 2015 में पहली बार जापान का दौरा किया। यह एक शानदार अनुभव था।
दो बार के फ्रांसीसी ओलंपिक तैराकी चैंपियन, जो रियो 2016 के बाद तैराकी से रिटायर हो गए थे, जापान के बारे में पैशनेट हैं। उन्होंने अपने नए जीवन के बारे में टोक्यो 2020 से बात की, और उन्हें जापान के बारे में सबसे अच्छी चीज़ क्या पसंद है यह भी बताया।
जापानी जोड़े को 'Cape Verde' ओलंपिक राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया
ओलंपिक राजदूतों के रूप में, Rikiya और Ayumi Kataoka ने आधिकारिक ओलंपिक केप वर्डे की वर्दी और राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से उपहार के रूप में एक राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त किया।
Courtesy of Rikiya Kataoka
मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि बहुत से लोग ऐसा नहीं कर सकते, भले ही वह वास्तव में ऐसा करना चाहें।
केप वर्डे में पांच महीने तक फंसे रहने के बाद, जापानी जोड़े - Rikiya और Ayumi Kataoka को द्वीपसमूह के लिए ओलंपिक राजदूत नियुक्त किया गया है। पता करें कि उन्हें यह नई भूमिका कैसे मिली।
उरुग्वे की Dolores Moreira Fraschini ने मरीना दा ग्लोरिया में रियो 2016 ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन महिला लेजर रेडियल रेस 1 के दौरान प्रतिस्पर्धा की। (Clive Mason/गेट्टी इमेजेज द्वारा फोटो)
2016 Getty Images
"जाहिर है, हर बार जब मैं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाती हूं तो इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।
क्वालीफाई होना एक बहुत अच्छा एहसास है
नाविक Dolores Moreira रियो 2016 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली पहले उरुग्वयन थीं - और उन्होंने टोक्यो 2020 के लिए फिर से इस उपलब्धि को दोहराया है। अपनी विनम्र शुरुआत और डूबती नाव पर सेलिंग करने से, Moreira एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं और अब ओलंपिक के लिए तैयार हैं।
XIE Zhenye: मैं टोक्यो में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दूंगा”
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के Xie Zhenye ने 2019 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 200 मीटर पुरुष फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाया। (Francois Nel/ गेटी इमेज द्वारा फोटो)
2019 Getty Images
100 मीटर और 200 मीटर दोनों मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
"मैं पोडियम के लिए लक्ष्य करूंगा।
यह मेरे करियर की शुरुआत से एक सपना था।
चीनी स्प्रिंटर, XIE Zhenye ने हाल ही में Airbnb के ऑनलाइन अनुभवों के माध्यम से प्रशंसकों के साथ ओलंपिक की तैयारी के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। टोक्यो 2020 के साथ इस विशेष साक्षात्कार में, उन्होंने COVID-19 महामारी में अपने प्रशिक्षण, 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंटिंग पर अपने विचारों और अगले साल के ओलंपिक के लिए अपने लक्ष्यों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा की।
"ओलंपिक प्रोग्राम में BMX का परिचय इसे पेशेवर बनाता है, और हमें विश्वसनीयता प्रदान करता है।"
Patrick Guimez, जो कि BMX के दिग्गज हैं - अब टोक्यो 2020 के लिए टीम फ्रांस के नए राष्ट्रीय कोच हैं - जहां खेल एक ओलंपिक कार्यक्रम में पहली बार उपस्थिति बनाने के लिए तैयार है। उनका उद्देश्य BMX में फ्रांस का पहला ओलंपिक पदक जीतना है।
पांच एथलीट्स को ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम के लिए चुना गया
ऑस्ट्रेलिया की Kelsey-Lee Barber ने 17वीं IAAF विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोहा 2019 में महिला जेवलिन में प्रतिस्पर्धा की। (Patrick Smith/ गेटी इमेज द्वारा फोटो)
2019 Getty Images
यह एक अद्भुत एहसास है, यह खेलों को फिर से वास्तविक महसूस कराता है।
जेवलिन विश्व चैंपियन, Kelsey-Lee Barber और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता, Dane Bird-Smith ने अगले साल के टोक्यो 2020 खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है, और इसमें धावक Jessica Hull और Stewart McSweyn के साथ-साथ एक रेसवॉकर, Jemima Montag भी शामिल होंगी, जो सब अपना ओलिंपिक डेब्यू करेंगीं।
सॉफ्टबॉल में नंबर एक: जिस दिन जापान दुनिया के शीर्ष पर पहुंच गया
बीजिंग ओलंपिक खेलों के दौरान महिलाओं के शानदार अंतिम स्वर्ण पदक सॉफ्टबॉल मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को 3-1 से हराकर जापान के खिलाड़ियों ने अपने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। (Jonathan Ferrey/ गेटी इमेज द्वारा फोटो)
2008 Getty Images
मैं टोक्यो 2020 खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश करूंगी।
मैं आपका निरंतर समर्थन चाहती हूं।
2008 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, जापानी महिलाओं की सॉफ्टबॉल टीम का लक्ष्य अगले साल टोक्यो खेलों में अपने करतब को दोहराना है।
Vincent De Haître: 180 दिनों में टोक्यो से बीजिंग तक के बीच का सफ़र
कनाडा के Vincent De Haître ने यूसीआई ट्रैक साइक्लिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप बर्लिन के तीसरे दिन के दौरान पुरुषों के 1 किमी टाइम ट्रायल फाइनल के दौरान प्रतिस्पर्धा की। (Maja Hitij/गेटी इमेजेज द्वारा फोटो)
2020 Getty Images
क्योंकि मैंने खुद से कहा कि मैं यह कर सकता हूं...
अच्छा, अब अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं, तो मैंने खुद से झूठ बोला है।
कनाडा के दोहरे-खेल ओलंपियन, Vincent De Haître टोक्यो 2020 में एक साइकिल चालक के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि उनका लक्ष्य बीजिंग 2022 में स्पीड स्केटर के रूप में प्रतिस्पर्धा करना भी है। अब चूंकि खेलों को स्थगित कर दिया गया है और अगले साल होंगे, उनके पास बीजिंग खेलों 2022 के प्रशिक्षण के लिए सिर्फ 180 दिन होंगे।