एथलीट
आइए डालतें हैं एक नज़र इस हफ्ते की सोशल मीडिया सुर्खियों पर
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
हर हफ्ते, टोक्यो 2020 आपके लिए सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे रोमांचक खेल पोस्ट लाएगा। पता करें कि आपके पसंदीदा एथलीट अपने घरों में क्या कर रहे हैं।
(स्पॉयलर अलर्ट: यह ट्रेनिंग के बारे में नहीं है) ।
जैसा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगले साल के ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रही है, डिफेंडर Rupinder Pal Singh ने एक अभ्यास सत्र के दौरान फ्लिक शॉट खेलते हुए खुद का एक वीडियो अपलोड किया।
इसे रिपीट पर जरूर देखे!
Let’s flick your worries away 😉 @TheHockeyIndia pic.twitter.com/BD2Fq4woYW
— Rupinder Pal Singh (@rupinderbob3) November 16, 2020
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, Rani Rampal ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जहां वह बेंगलुरु के SAI केंद्र में अपने साथियों के साथ दिवाली का शुभ त्योहार मनाती हुई दिखाई दे रही हैं!
इनमें से कौन सी फोटो आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?
Had an amazing time with my team,celebrated the Festival of Lights,happiness and prosperity at Sai center banglore.Thanku @virsaa_in (an initiative to empower the women ) for this wonderful Kurta collection❤️#diwalicelebrations💥 #lovedressingup #beautifulgirls #wahegurumeharkare pic.twitter.com/voXoi7qVME
— Rani Rampal (@imranirampal) November 15, 2020
अगले साल के खेलों में भारत की पदक संभावनाओं में से एक, Dutee Chand, हाई-इंटेंस प्रशिक्षण के दौरान पसीना बहाते हुए दिखाई दे रही हैं! हाल ही में अपने अकाउंट पर अपलोड किए गए वीडियो में, Dutee ट्रेडमिल पर दौड़ती नज़र आ रही हैं।
Treadmill training pic.twitter.com/KGGgCZgSeU
— Dutee Chand (@DuteeChand) November 20, 2020
बैडमिंटन एक ऐसा अनुशासन है जहां भारत को 2021 में टोक्यो खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
2012 में लंदन खेलों के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाने वाले Parupalli Kashyap खुद को गेम-रेडी रखने करने के लिए हर मुमकिन तैयारी कर रह हैं।
इंटरनेट पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किए गए इस नवीनतम वीडियो में, Kashyap जिम में वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं!
यह आपको कितना प्रभावशाली लगता है?
The pain you feel today is the strength you'll feel tomorrow... #StrengthTraining #weightlifting 💪🏻 pic.twitter.com/3sQYkKDPnD
— Parupalli Kashyap (@parupallik) November 16, 2020
FAN Zhendong के लिए पिछला सप्ताह एक शानदार सप्ताह रहा। उन्होंने अपने संग्रह में एक चौथी ITTF विश्व कप ट्रॉफी जोड़ी, और MA Lin के सर्वकालिक पुरुष खिताब रिकॉर्ड की बराबरी की।
🏆😱🏓History and breathtaking action, all rolled into one day!#ITTFWorldCup #RESTART pic.twitter.com/MTQM9JqlVk
— ITTF World (@ittfworld) November 15, 2020
Caeleb Dressel के लिए, रिकॉर्ड तोड़ना कोई नई बात नहीं है। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में एक नया अमेरिकी रिकॉर्ड स्थापित करने से पहले, रियो 2016 पदक विजेता ने इतिहास में सबसे तेज 100 मीटर व्यक्तिगत मेडली दर्ज की।
पुर्तगाल के साइक्लिंग जुड़वां, Rui और Ivo Oliveira ने 2020 यूरोपीय ट्रैक चैंपियनशिप में मैडिसन में रजत जीता।
कंधे की चोट के कारण शेष सीजन से बहार रहने के बाद, NISHIKORI Kei आगामी सत्र के लिए चरम फिटनेस पर लौटने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
Keep working pic.twitter.com/TdkkLRaEed
— Kei Nishikori (@keinishikori) November 16, 2020