2016 रियो ओलिंपिक की तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी निशाने से तीर निकलता हुआ।
2016 Getty Images
ओलिंपिक खेलों के प्रारंभ होने में अब सिर्फ छह महीने शेष हैं और टोक्यो 2020 ने खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से उनके जीवन के कुछ अहम् आंकड़ों के बारे में पूछा।
ओलिंपिक खेलों के प्रारंभ होने में अब सिर्फ छह महीने शेष हैं और टोक्यो 2020 ने खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से उनके जीवन के कुछ अहम् आंकड़ों के बारे में पूछा।
टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए कल एक महत्वपूर्ण तिथि थी क्योंकि 23 जनवरी के दिन से खेलों के आरम्भ होने में बस छह महीने बचे हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यह महीने बहुत अहम् होंगे और सभी को सफलता प्राप्त करने के लिए अपने अभ्यास स्तर को बढ़ाना होगा।
आज से हज़ारों खिलाड़ी जो ओलिंपिक खेलों में अपना स्थान बना चुके हैं और वह जो टोक्यो 2020 में भाग लेने की उम्मीद रखते हैं अपनी अभ्यास की तीव्रता और गहनता का स्तर बढ़ा देंगे। हर खिलाड़ी चाहेगा कि टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति उच्च कोटि की रहे।
क्या आप जानते हैं कि आंकड़ों कि खिलाड़ियों के जीवन में कितनी अहमियत होती है? क्या आप जानते हैं एक धावक कितने किलोमीटर भागता है या फिर एक घुड़सवार कितनी देर तक अपने घोड़े पर बैठता है?
टोक्यो 2020 ने कुछ खिलाड़ियों से बात करि और ओलिंपिक खेलों के शुरू होने के छह महीने पहले उनसे अभ्यास और आकड़ों के बारे में पूछा।
Charlotte Worthington, ग्रेट ब्रिटैन, बीएम्एक्स फ्रीस्टाइल
ग्रेट ब्रिटेन कि Charlotte Worthington विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता हैं और बीएम्एक्स फ्रीस्टाइल यूरोपियन चैंपियन बनने वाली पहली खिलाड़ी। टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए वह क्वालीफाई कर चुकी हैं और अब स्वर्ण पदक जीतना उनका लक्ष्य है।
_नीचे क्लिक करिये और जानिये कि छह महीनों में Charlotte Worthington ने क्या नए पैंतरे सीखे हैं। _
पनाम्स 2019 में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए Waleska Soto ने टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में अपना स्थान पक्का किया और वह चाहेंगी कि छह महीने बाद जापान की राजधानी में पूरे विश्व के सामने वह पदक पटल पर खड़ी हों।
100,000
"मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक साल में मैं दो लाख बार निशाना लगा पाऊँगी। अगर आप हिसाब लगाएं तो छह महीने में एक लाख बार निशाना लगाती हूँ और एक अभ्यास सत्र में 200 शॉट तक लगते हैं।" – Waleska Soto
2016 रियो ओलिंपिक खेलों में भाग ले चुकी Alexi Pappas बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया है। उन्होंने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक "ब्रेवरी" है।
_नीचे क्लिक करिये और जानिये कि Alexis Pappas छह महीनों में कितने जोड़ी जूते बदलतीं हैं। _
10
"जब मेरा अभ्यास अपने चरम पर होता है तो मैं एक सप्ताह में 100 मील दौड़ती हूँ और कभी कभी यह आंकड़ा 120 तक पहुँच जाता है। मैं हर महीने एक नयी जोड़ी लेती हूँ और वह जूते सिर्फ अभ्यास के लिए होते हैं।" - Alexi Pappas
फ्रांस में नई उभरती तीरंदाज़ी प्रतिभाओं में से Thomas Chiraul t एक हैं और उन्होंने पिछेल दिसंबर इंडोर राष्ट्रिय रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। पूरे देश को और खेल जगत को उनसे टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में बहुत आशाएं होंगी। उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत सारे तीर चलाने होंगे लेकिन वह टोक्यो ओलिंपिक खेलों से पहले और कितने चलाएंगे?
_नीचे क्लिक करिये और जानिये कि Chirault छह महीनों में कितने तीर चलाते हैं। _ी
37,500
"एक सप्ताह में लगभग 1500 तीर चलाता हूँ" - Thomas Chirault
टोक्यो 2020 खेलों में अपने ओलिंपिक सफर कि शुरुआत करना Anriquelis Barrios का लक्ष्य है और इस समय 63 किग्रा वर्ग में उनकी रैंकिंग 13 है । टोक्यो 2020 में उनका भाग लेना तय है लेकिन उन्हें ओलिंपिक खेलों में अपनी जगह पक्की करने के लिए 28 जून 2021 तक प्रतीक्षा करनी होगी।
_नीचे क्लिक करिये और जानिये कि Anriquelis Barrios छह महीनों में जुडो के कितने मुकाबलों में हिस्सा लेती हैं। _
फ़्रांस की डिस्कस खिलाड़ी Mélina Robert-Michon टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण जीतना चाहती हैं और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत कड़ा अभ्यास करना होगा।
नीचे क्लिक करिये और जानिये कि Robert-Michon छह महीनों में कितनी बार डिस्कस फेंकती हैं।