2016 रियो ओलिंपिक खेलों में पुरुषों की हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टरफाईनल में एक खिलाड़ी बॉल के साथ।
2016 Getty Images
ओलिंपिक खेलों के प्रारंभ होने में अब सिर्फ छह महीने शेष हैं और टोक्यो 2020 ने खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से उनके जीवन के कुछ अहम् आंकड़ों के बारे में पूछा।
टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए आज एक महत्वपूर्ण तिथि है क्योंकि 23 जनवरी के दिन से खेलों के आरम्भ होने में बस छह महीने बचे हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यह महीने बहुत अहम् होंगे और सभी को सफलता प्राप्त करने के लिए अपने अभ्यास स्तर को बढ़ाना होगा।
आज से हज़ारों खिलाड़ी जो ओलिंपिक खेलों में अपना स्थान बना चुके हैं और वह जो टोक्यो 2020 में भाग लेने की उम्मीद रखते हैं अपनी अभ्यास की तीव्रता और गहनता का स्तर बढ़ा देंगे। हर खिलाड़ी चाहेगा कि टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति उच्च कोटि की रहे।
क्या आप जानते हैं कि आंकड़ों कि खिलाड़ियों के जीवन में कितनी अहमियत होती है? क्या आप जानते हैं एक धावक कितने किलोमीटर भागता है या फिर एक घुड़सवार कितनी देर तक अपने घोड़े पर बैठता है?
टोक्यो 2020 ने कुछ खिलाड़ियों से बात करि और ओलिंपिक खेलों के शुरू होने के छह महीने पहले उनसे अभ्यास और आकड़ों के बारे में पुछा।
Eduardo Gurbindo, स्पेन, हैंडबॉल
हैंडबॉल की दुनिया में शायद ऐसे एक या दो ख़िताब होंगे जो Eduardo Gurbindo ने जीते न हों क्योंकि पिछले दशक में वह 2018 यूरोपियन चैंपियनशिप, 2015 चैंपियंस लीग (बार्सिलोना के साथ) और 2011 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं।
उनके खेल जीवन में खिताबों की कतार लगी हुई है लेकिन Gurbindo के इस खिलाड़ी ने अभी तक ओलिंपिक पदक नहीं जीता है और वह आशा करते हैं कि टोक्यो 2020 के पहले उनके घुटने कि चोट ठीक हो जाये।
नीचे क्लिक करिये और जानिये कि छह महीनों में Gurbindo कितने शॉट लेते हैंs.
4,250
"यह आंकड़ा खिलाड़ी की शैली और उसके खेलने के स्थान पर निर्भर करता है और हम किस समय खेल रहे हैं वह भी ज़रूरी होता है। अगर आप एक अभ्यास सत्र में 30 शॉट और एक गेम में 20 का औसत लगाएं तो एक महीने में 850 शॉट का आंकड़ा सामने आता है। हम लगभग साल के 12 में से दस महीनों में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और जब सर्दियों में लीग टीम का अवकाश होता है तो राष्ट्रिय टीम के लिए खेलना पड़ता है। अगर आप मानें की हम एक साल में लगभग 8500 शॉट लेते हैं तो छह महीने में 4250 का आंकड़ा आता है।
Charline Picon, फ्रांस, सेलिंग
वर्तमान आरएस एक्स ओलिंपिक चैंपियन Charline Picon टोक्यो 2020 खेलों में स्वर्ण जीतने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं और विंडसर्फिंग प्रतियोगिता के इस वर्ग में यह आखरी स्वर्ण होगा क्योंकि अगले खेलों से इसका प्रारूप बदल जायेगा।
_नीचे क्लिक करिये और जानिये की फ़्रांस की यह विंडसर्फर छह महीने में कितनी लम्बी जलयात्रा करती हैं। _
1,500 km
"आम तौर पर दिन में एक या दो बार अभ्यास करती हूँ चाहे वह तकनीकी हो या शारीरिक जिसका मतलब है एक सप्ताह में 30 घंटे और छह महीनों में 780 घंटे।" - Charline Picon
बेनिन के इतिहास में रोइंग के लिए ओलिंपिक खेलों में अपना स्थान बनाने वाले Privel Hinkati पहले खिलाड़ी हैं। वह हर सुबह पांच बजे उठते हैं और अपने ओलिंपिक सपने को सच करने के लिए अभ्यास करते हैं।
_नीचे क्लिक करिये और जानिये कि छह महीनों में Hinkati ने कितनी बार अपना चप्पू चलाया। _
648,000
"यह आंकड़ा 300 सत्र, 450 घंटों और 3000 किमी जलयात्रा के बाद आता है।" - Privel Hinkati
रियो में आयोजित हुए 2016 खेलों में Moreira ने पहली बार ओलिंपिक प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें सिर्फ 17 साल की आयू में उरुग्वे कि ध्वजधारक होने का सम्मान मिला।
टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में उन्होंने जब अपना स्थान पक्का किया तो उरुग्वे की ओर से ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी थे।
टोक्यो 2020 से एक खास बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं रियो 2016 खेलों के अपने प्रदर्शन से बढ़ कर प्रदर्शन दिखाना चाहती हूँ। मुझे रियो ओलिंपिक खेलों से बहुत उम्मीदें थी लेकिन मैं बहुत ज़्यादा दबाव में थी। मैं चाहती हूँ कि इन ओलिंपिक खेलों में अपने प्रदर्शन को बेहतर करूँ और हो सके तो पदक के लिए बाकी खिलाड़ियों की बराबरी कर पाऊं।"
नीचे क्लिक करिये और जानिये कि Moreira छह महीनों में कितने किलोमीटर की जल यात्रा करती हैं।
2,900 km
"मैं एक सप्ताह में ढाई घंटे के चार अभ्यास सत्र करती हूँ और एक दिन में आम तौर पर 27.78 किमी जलयात्रा करती हूँ जिसका मतलब है कि एक सप्ताह में 111.12 किमी और महीने में 483.37 किमी की दूरी। छह महीने में इस दूरी का आंकड़ा 2900 किमी पहुँचता है।" - Dolores Moreira
Yvonne Losos de Muñiz, डोमिनिकन गणराज्य, घुड़सवारी (ड्रेसाज)
डोमिनिकन गणराज्य की घुड़सवारी सितारा Yvonne Losos de Muñiz ने ओलिंपिक खेलों में पहली बार 2016 में भाग लिया था और वह टोक्यो 2020 में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।
नीचे क्लिक करिये और जानिये कि Losos de Muñiz छह महीनों में कितने घंटे घुड़सवारी करते हुए बितातीं हैं।
864 घंटे
"मैं एक दिन में छह घोड़ों पर सप्ताह में छह दिन सवारी करती हूँ और एक महीने में यह आंकड़ा 144 घंटे पहुँच जाता है जिसका मतलब है छह महीनों में मैं लगभग 864 घंटे घुड़सवारी करती हूँ।"