एथलीट
सफर टोक्यो 2020 तक: सप्ताह के सबसे महत्वपूर्ण वक्तव्य
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
टोक्यो 2020 ओलिंपिक और पैरालिम्पिक खेलों में अब महज़ कुछ महीने शेष हैं और पूरे विश्व में खिलाड़ी प्रतियोगिता कि तैयारी कर रहे हैं। इनमे से कुछ खिलाड़ियों से टोक्यो 2020 ने बात करि और उनके सफर के बारे में पूछा।
मैं अपना ओलिंपिक सफर अभी भी जारी रख रहा हूँ क्योंकि मुझे विश्वास है कि मैं जीत सकता हूँ।
मुझे ऐसे लगता है की भगवान् ने मेरे ओलिंपिक लिए पदक जीत की योजना बनायी है।
रियो 2016 ओलिंपिक खेलों में फिलीपींस के लिए ओलिंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला बनने के बाद Hidilyn Diaz को पूर्ण विश्वास है की वह टोक्यो 2020 में पदक पटल पर एक बार फिर खड़ी हो कर दिखाएंगी।
टोक्यो खेलों में मेरा पैरालिम्पिक सफर समाप्त ज़रूर होगा लेकिन यह मेरे खेल जीवन का अंत नहीं है।
टोक्यो 2020 पैरालिम्पिक खेलों में विश्व Henry Kirwa को एक अंतिम बार 1500 मीटर और 5000 मीटर प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए देखेगा लेकिन इस धावक के अनुसार इनका खेल जीवन अभी समाप्त नहीं हुआ है और वह पदक पटल पर एक बार दोबारा खड़े होना चाहते हैं।
अगर जापान अपने सामान्य स्तर के अनुसार खेले और कोई गलती न करे तो टोक्यो खेलों में स्वर्ण जीतने के लिए प्रबल दावेदार होंगे।
बीजिंग 2008 में SATOZAKI Tomoya जापान की कांस्य पदक जीतने वाले बेसबॉल टीम का हिस्सा थे और अगले दो ओलिंपिक खेलों में यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई जिसके कारण वह स्वर्ण नहीं जीत पाए। टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में बेसबॉल अपनी वापसी करेगा और जापान के पूर्व कैचर ने अपने अनुभव के बारे में बताया और साथ ही यह भी कहा की अगले साल जापान में स्वर्ण जीतने की क्षमता है।
पिछले वर्ष मेरा लक्ष्य टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में भाग लेना था लेकिन अब मैं फाइनल या सेमिफाइनल तक पहुंचना चाहता हूँ।
कोरिया रिपब्लिक के युवा तैराक Hwang Sun-woo अब विश्व के सबसे तेज़ जूनियर तैराक बन चुके हैं और उन्होंने 200 मी फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता को 1.45:92 के समय में ख़तम किया। यह सफलता अधिक अद्भुत इसलिए भी है क्योंकि इस आयू में Michael Phelps से उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है।
मेरे अनुसार इस टीम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बाकी सबके साथ मिल कर काम करना पड़ता है और वह बहुत कुछ बदल देता है।
टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में जूडो इतिहास में पहली बार मिश्रित टीम प्रतियोगिता आयोजित होगी और यह बहुत रोमांचक साबित हो सकती है। खिलाड़ियों और कोच इसके बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।