बैडमिंटन
टोक्यो 2020 की तैयारी के लिए PV Sindhu पहुंची इंग्लैंड
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
फिटनेस और पोषण पर नज़र, Sindhu काम करेंगी विशेषज्ञों के साथ
विश्व चैंपियन और ओलिंपिक रजत पदक विजेता PV Sindhu अगले कुछ हफ़्तों के लिए इंग्लैंड में अभ्यास करेंगी और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है। डेनमार्क ओपन 2020 में न खेलने का निर्णय लेने के बाद Sindhu अब अगले साल होने वाले एशिया के दौरे के लिए तैयारी कर रही हैं।
टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए पदक दावेदारों में से एक Sindhu अब कड़ी मेहनत के साथ अपने स्वास्थ्य और पोषण पर भी खास ध्यान दे रही हैं।इंग्लैंड में स्थित गेटोरेड खेल विज्ञानं संस्था की विशेषज्ञ Rebecca Randall के साथ Sindhu अगले हफ़्तों में टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए रणनीति बना सकती हैं।
Rebecca Randall गेटोरेड खेल विज्ञानं संस्था से जुड़ी एक जानी मानी वैज्ञानिक हैं और Sindhu के लिए यह आने वाले सप्ताह बहुत अहम् हो सकते हैं। चार महीने कोरोना महामारी के कारण खेल निलंबित होना Sindhu के लिए एक चुनौती के रूप में प्रस्तुत हुआ है और वह इंग्लैंड में रह कर कुछ खास रणनीतियां बना सकती हैं।
एक तरफ जहाँ PV Sindhu की प्रतिद्वंदी OKUHARA Nozomi ने डेनमार्क ओपन जीत अपना आत्म विश्वास बढ़ाया है, Sindhu मनोवैज्ञानिक और शारीरिक विकास पर ध्यान दे रही हैं। जापान की राजधानी में होने वाले टोक्यो खेलों में Sindhu को OKUHARA ही नहीं, TAI Tzu Ying, CHEN Yu Fei और YAMAGUCHI Akane से कड़ी चुनौती मिलेगी
Sindhu अगले साल एशिया दौरे के साथ बैडमिंटन कोर्ट पर वापसी करेगी लेकिन उनकी नज़र टोक्यो ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने पर होगी। रियो में हुए 2016 ओलिंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के बाद Sindhu ने इस बार स्वर्ण को अपना लक्ष्य बना लिया है। इंग्लैंड में रहने के बाद Sindhu वापस हैदराबाद आएँगी और राष्ट्रीय कैंप में कोच Pullela Gopichand के साथ खेल अभ्यास शुरू करेंगी।