सामान्य
आओ खेलते है! बच्चों के खेलने के लिए कुछ मज़ेदार चीज़े
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
जैसा की हम सब घर पर काफी वक़्त बिता रहे है, हम कुछ मज़े करना चाहते हैं और कुछ नया सीखना चाहते हैं। इसलिए देर न करे और डाउनलोड और प्रिंट करे हमारी नयी पेपरक्राफ्ट कलरिंग गाइड और इसका आनंद उठाए।
नीचे दी गयी इंस्ट्रक्टिन गाइड को डाउनलोड और प्रिंट करे और टोक्यो 2020 के मैस्कट्स Miraitowa और Someity के पेपरक्राफ्ट खुद बनाये। कैंची और चाकू का इस्तेमाल करते वक़्त खास सावधानी बरते, कोशिश करे की इससे काटते वक़्त घर का कोई बड़ा आपके साथ हो।
डाउनलोड: Miraitowa पेपरक्राफ्ट फिगर (PDF 0.16 MB)
डाउनलोड: Miraitowa पेपरक्राफ्ट फिगर बनाने की इंस्ट्रक्टिन (PDF 0.46MB)
डाउनलोड: Someity पेपरक्राफ्ट फिगर (PDF 0.17MB)
डाउनलोड: Someity पेपरक्राफ्ट फिगर बनाने की इंस्ट्रक्टिन (PDF 0.46MB)
Tokyo 2020 Gold Partner, Canon Inc., की आधिकारिक वेबसाइट पर, आप पेपरक्राफ्ट फिगर भी डाउनलोड कर सकते हैं। Miraitowa और Someity के अलावा, आप एक मेगाफोन, एक पार्टी टोपी, और बहुत कुछ डाउनलोड कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप कैनन की वेबसाइट पर भी जाएँ! (कृपया ध्यान दें कि डेटा डाउनलोड करने के लिए आपको कैनन आईडी की आवश्यकता होगी।)
कैनन की वेबसाइट पर टोक्यो 2020 पेपरक्राफ्ट फिगर्स को एक्सेस करे (केवल जापानी में)
बस टोक्यो 2020 के मैस्कट्स Miraitowa और Someity के चित्रों को डाउनलोड करे, जहाँ उन्होंने मशाल को अपने हाथ में पकड़ा हुआ है, और फिर उसमें रंग भरकर आनंद उठाए।
डाउनलोड: टोक्यो 2020 मशाल रिले कलरिंग गाइड (PDF 0.2 MB) (केवल जापानी में)
आप आधिकारिक कार्यक्रम में सभी खेलों के एथलीट्स के रूप में प्रस्तुत करते हुए टोक्यो 2020 मैस्कॉट्स, Miraitowa और Someity के चित्रण वाले रंगीन पुस्तकों की खरीद भी कर सकते हैं। टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए एक (Miraitowa) और एक टोक्यो 2020 पैरालम्पिक खेलों (Someity) के लिए है। रंग भरने वाली किताबें टोक्यो 2020 आधिकारिक ऑनलाइन शॉप पर उपलब्ध हैं।
टोक्यो 2020 फॉर किड्स: एजुकेशनल प्रोग्राम वेबसाइट में कई तरीक़े के एजुकेशनल मटेरियल और कंटेंट शामिल है जिनका घर पर रह कर उपयोग किया जा सकता है। कृपया वेबसाइट पर जाएँ!
एक्सेस करो टोक्यो 2020 फॉर किड्स: एजुकेशनल प्रोग्राम वेबसाइट