कोरिया के Jin Minsub ने 17वें IAAF विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोहा 2019 के दूसरे दिन के दौरान पुरुष पोल वॉल्ट योग्यता में प्रतिस्पर्धा की।
Christian Petersen/Getty Images
27 साल के पोल वाल्टर, Jin Minsub ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 2019 में तीन बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
5.80m
1 मार्च 2020 को, Jin Minsub ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में क्रेस्ट एथलेटिक्स ट्रैक में रनवे पर खड़े थे - और 5.80 के निशान पर अपने आखिरी प्रयास की तैयारी कर रहे थे - जो टोक्यो 2020 खेलों के लिए क्वालिफाइंग मानक है, और वह ऊंचाई जो किसी कोरियाई ने कभी हासिल नहीं की थी।
Jin इस सीजन के अपने पहले ट्रैक और फील्ड इवेंट में बहुत अच्छा करने के लिए दृढ़ थे। 2019 में, उन्हें भारी सफलता मिली। उन्होंने तीन महीनों में (5.71 मीटर, 5.72 मीटर और 5.75 मीटर पर) तीन बार कोरियाई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
कुछ ही महीने दूर टोक्यो 2020 के साथ, Jin की ऑस्ट्रेलिया यात्रा न केवल क्वालिफिकेशन के लिए बल्कि खेलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण थी।
पहले प्रयासों में 5.40 मीटर और 5.60 मीटर की ऊंचाई को पार कर Jin ने दिखाया कि वह अच्छी फॉर्म में हैं। हालांकि, 5.80 का निशान साफ करने का प्रयास करते समय, वह अपने दो प्रयासों में असफल रहे और फिर उनके पास बस एक मौका और रह गया था।
बढ़ती प्रत्याशा और दबाव के बावजूद, Jin और उनके कोचिंग स्टाफ को पता था कि अगर इतिहास बनाना है, तो कुछ दिन पहले उधार लिए गए एक पुराने पोल के साथ ही ऐसा करना होगा।
कोरिया के Jin Minsub ने 17वें IAAF विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोहा 2019 के दूसरे दिन के दौरान पुरुष पोल वॉल्ट योग्यता में प्रतिस्पर्धा की।
Richard Heathcote/Getty Images
22 साल पुराना पोल
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर, Jin का ध्यान सिर्फ एक चीज पर था - एक ऐसा पोल ढूंढने में सक्षम होना जिसके साथ वह प्रतिस्पर्धा कर सके।
उन्होंने इसे चुनौतीपूर्ण तरीके से सीखा। चूंकि सिडनी हवाई अड्डे पर, उनका ऑटोमेटेड कार्गो हैंडलिंग सिस्टम उन वस्तुओं को प्रोसेस नहीं करता था जो एक सामान्य कार्गो कंटेनर की तुलना में अधिक लंबे होते हैं - यही कारण था, कि वह अपने पोल को साथ नहीं ले जा पाए क्योंकि वह 5 मी और 20 सेमी लंबा था।
Jin के कोच, Kim Do-kyun ने बीजिंग ओलंपिक 2008 के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पोल वाल्टर Steve Hooker से संपर्क किया - जिनके पास उस सटीक आकार और स्टिफनेस का एक पोल था, जिसकी Jin को तलाश थी।
दुर्भाग्य से, पोल, जो 1998 में बना था, 1,500 किमी दूर - उत्तर एडिलेड में Hooker के पास था। सीमित विकल्पों के साथ, Do-kyun ने 48 घंटे का सफर तय किया और Hooker से जाकर वह पोल लिया।
नया कोरियाई रिकॉर्ड
Jin घबराए हुए थे। वह जानते थे कि 22 साल का यह पोल किसी भी समय टूट सकता है और चोट लग सकती है। हालांकि, योग्य होने के लिए बेताब, Jin इसे ट्रैक पर ले गए।
5.80 मीटर की ऊंचाई को क्लियर करने के अपने पिछले दो प्रयासों में असफल होने के बावजूद, Jin ने उम्मीद नहीं खोई और अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में अपना 100% दिया।
और उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 5.80 मीटर की ऊंचाई को क्लियर कर लिया।
उनकी टीम खुशी में खुश हो गई और जश्न मनाने के लिए ट्रैक पर भाग आई। टोक्यो 2020 के लिए अर्हता प्राप्त करने के अलावा, Jin ने आठवीं बार एक राष्ट्रीय कोरियाई रिकॉर्ड बनाया और केवल 10 महीनों में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 10 सेमी बढ़ा दिया।
🇰🇷 NATIONAL RECORD & OLYMPIC QUALIFIER
Jin Minsub of South Korea has unofficially broken the national record and jumped an Olympic qualifier of 5.80m at a stand-alone pole vault meet at #TheCrest.
दक्षिण कोरिया का पोल वॉल्ट में एक महान इतिहास नहीं है, लेकिन Jin Minsub एक नए रास्ते पर कदम-दर-कदम चल रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में एक लंबे जम्पर के रूप में शुरू, Jin ने मध्य विद्यालय में प्रवेश करने पर पोल वाल्टर बनने का फैसला किया।
स्कूल के दौरान, वह लंबा हुआ, मजबूत हुआ और पोल वॉल्ट में अपना नाम बनाने लगा।
2007 में, उन्होंने 4.40 मीटर की छलांग के साथ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। हाई स्कूल में, वह 5 मीटर क्लीयर करने वाले कोरिया के पहले नए खिलाड़ी बने और 2009 में IAAF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में 5.15 मीटर के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
उनकी रिकॉर्ड तोड़ने की उपलब्धियां वरिष्ठ स्तर पर भी जारी रहीं: 2013 में, उन्होंने 5.64 मीटर की छलांग लगाई और पहली बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा - 2014 में उन्होंने 5.65 मीटर दर्ज किया, और 2018 में उन्होंने क्रमशः 5.66 मीटर और 5.67 मीटर हासिल किया।
3 मई 2019 को उन्होंने दोहा में IAAF विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए 5.71 मीटर की छलांग लगाकर एक बार फिर से अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 जून को, उन्होंने 5.72 मीटर की ऊंचाई को क्लियर किया, और 6 अगस्त को 5.75 मीटर की छलांग के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए।
Jin ने कहा कि उनके पोल में बदलाव करने से उन्हें कई रिकॉर्ड बनाने में मदद मिली।
Radio A से बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक मंदी को दूर करने के लिए, मैंने 5 मीटर 10 सेमी पोल को 5 मीटर 20 सेंटीमीटर पोल में बदल दिया, यह सोचकर कि अतिरिक्त 10 सेंटीमीटर मुझे और अधिक रिकॉर्ड बनाने में मदद कर सकता है।"
दक्षिण कोरिया के Jin Minsub ने Incheon Asiad Main Stadium में 2014 एशियाई खेलों के नौवें दिन के दौरान पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में प्रतिस्पर्धा की।
Lintao Zhang/Getty Images
टोक्यो 2020
योग्यता के साथ, Jin ने टोक्यो 2020 के लिए नई और बुलंद महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की हैं।
SBS के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, "5.90 मेरा लक्ष्य है और में इससे हासिल करूँगा। यदि मैंने सिर्फ 5.80 का लक्ष्य रखा होता तो में अपना पोल 5 20 सेमी में ना बदलता। अब मैं अधिक लोचदार 5m 20 सेमी पोल के साथ काम करने की कोशिश कर रहा हूं जिसके लिए अधिक शारीरिक शक्ति की आवश्यकता होगी।"
अब यह जानते हुए की गर्मी का असर पोल पर जरूर पड़ता है, Jin को यह देखना हैं की अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक में वह वहां की गर्मी का प्रभाव अपने पोल पर पड़ने से कैसे रोक सकते है।
“दोहा 2019 में, गर्मी ने मेरे पोल को नरम और कम लोचदार बना दिया था।"
"में इसके बारे में जानता था....और इसी कारण से काफी सख्त पोल साथ लेकर गया था। खेर वह भी बाद में नरम पढ़गया थाे, और मैं थोड़ा पैनिक कर गया था।“
"अन्य सभी एथलीट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए मुझे लगता है कि [जीतना] मुख्य रूप से मेरे कौशल के कारण था - उपकरण नहीं। टोक्यो 2020 के लिए, मैं इन बाधाओं को दूर करने के लिए अपने कौशल में और सुधार लाने जा रहा हूं।“
"टोक्यो में, चाहे बारिश हो या ... अगर एक आंधी भी आती है, तो मुझे विश्वास है कि मैं उन सभी का सामना कर सकता हूं। मेरा लक्ष्य 5.90 है और में उससे हासिल करूँगा।"
"2020 के पहले इवेंट में मैंने 5.80m की ऊंचाई तय की थी। में कॉंफिडेंट are.