कुश्ती
10 अक्टूबर से शुरू होगा महिला पहलवानों का राष्ट्रीय कैंप
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
टोक्यो ओलिंपिक खेलों पर नज़र रखते हुए महिला पहलवान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आरम्भ करेंगी अभ्यास
भारतीय कुश्ती संघ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महिला राष्ट्रीय कैंप की घोषणा करी है, और बताया की यह अभ्यास सत्र उत्तर प्रदेश की राजधानी, लखनऊ में अक्टूबर 10 को शुरू होगा।
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण यह राष्ट्रीय कैंप निलंबित किया गया था लेकिन अब भारतीय खेल प्राधिकरण की देखरेख में खिलाड़ी मैट पर करेंगे वापसी। टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के दृष्टिकोण से यह कैंप बहुत अहम् रहेगा और भारतीय खेल प्राधिकरण से भारी चर्चा करने के बाद कुश्ती संघ ने छह वर्गों के पहलवानों का अभ्यास प्रारम्भ करने का निर्णय लिया।
यह वर्ग हैं - 50 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 68 किग्रा और 76 किग्रा।
'फिर से खेलो भारत' मुहीम के अंतर्गत, भारतीय खेल प्राधिकरण ने कुश्ती दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव सर्कार के सामने रखा था।
इसी बारे में बात करते हुए, भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव, Vinod Tomar ने कहा, 'हम इस कैंप की शुरुआत लखनऊ में अक्टूबर 10 से करेंगे। इस कैंप में हर वर्ग से तीन पहलवान होंगे।'
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण और कुश्ती संघ ने निर्णय लिया है की सब पहलवानों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा और कोरोना टेस्ट का प्रमाण देना होगा।
खिलाड़ियों के भाग लेने के सन्दर्भ में Tomar ने कहा, 'सारे पहलवानों को कैंप में भाग लेना होगा और जो खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे उन्हें चयन के लिए ध्यान में नहीं रखा जायेगा।'
कोरोना संक्रमण के चलते बहुत सारे पहलवान सावधान हैं, और उन्होंने अपनी चिंता भी इस बारे में व्यक्त करी है।
कोरोना महामारी से लड़ चुकी भारत की पहलवान, Vinesh Phogat और ओलिंपिक पदक विजेता Sakshi Malik पर विशेषज्ञों और खेल अधिकारीयों की नज़र रहेगी।
Vinesh के बारे में बात करते हुए कुश्ती संघ के अधिकारी ने बताया, 'वह देश के बाहर अभ्यास करना चाहती थी लेकिन हमने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें हर सुविधा मिले और उच्च स्तर का अभ्यास मुमकिन हो।'
अन्य पहलवान जिसमे Pooja Dhanda और Divya Karan हैं इस कैंप में भाग लेंगे और अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए तैयारी शुरू करेंगे।
पुरुषों का राष्ट्रीय कैंप सोनीपत में शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक चलेगा।