ओलिंपिक खेलों की शुरुआत होने में 200 दिन रह गए हैं और ज़रूरी की इस साल की कुछ अहम् तिथियों को आप याद करें।
नव वर्ष आ चुका है और टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के आरम्भ होने में बस 200 दिन शेष हैं और आने वाले कुछ महीनों में अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। टोक्यो 2020 आपको बताएगा उन सारी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं के बारे में ज़रूरी जानकारी।
ओलिंपिक क्वालीफ़ायर से लेकर विश्व कप तक इस साल बहुत सारी बेहतरीन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
5 जनवरी: 200 दिन शेष
साल 2020 खेल प्रेमियों के लिए बहुत ही दुखद साबित हुआ लेकिन परिस्तिथियों में सुधार आने के बाद विश्व के सारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
जनवरी से फरवरी: खेल प्रतिगयोगिताएं फिर होंगी प्रारम्भ
ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को देखने के लिए अब आपको ज़्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। इस वर्ष की शुरुआत होगी पुरुषों के हैंडबॉल विश्व कप से और उसके बाद खेला जायेगा साल का पहला टेनिस ग्रैंड स्लैम - ऑस्ट्रेलियाई ओपन। उसके बाद आने वाले सप्ताहों में बैडमिंटन, कुश्ती, एथलेटिक्स, जुडो, कराटे और तैराकी की कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
4 मार्च: आर्टिस्टिक तैराकी
ओलिंपिक खेलों में अपना स्थान बनाने के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ तैराक जापान में आयोजित होने वाली क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
11 मार्च: पूर्वी जापान में आये भूकंप की 10वीं सालगिरह
दस साल पहले जापान के तोहोकु में आये सुनामी और भूकंप को दस साल हो जायेंगे और इस दिन पूरे देश के लोग इस शोकपूर्ण घटना को याद करते हुए श्रद्धांजलि प्रकट करेंगे।
25 मार्च: ओलिंपिक मशाल रीले 'आशा हमारे पथ को करेगी प्रकाशित'
जापान में आने के बाद से इस मशाल को टोक्यो स्थित ओलिंपिक म्यूजियम में रखा गया है लेकिन 25 मार्च से यह लोकप्रिय मशाल जापान के 47 प्रीफेक्चर का दौरा करेगी और भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में हुए सुधार को दिखाएगी।
10 अप्रैल: जल पोलो टेस्ट प्रतियोगिता
टोक्यो 2020 खेलों में होने वाली 18 ऐसी प्रतियोगिताएं हैं जिन्हे ओलिंपिक खेलों के अधिकारी एक बार पहले जांच करने के लिए एक बार आयोजित करना चाहते हैं। इन टेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले 2020 में होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी ने सब कुछ बदल दिया। परिस्थितियों में सुधार आने के बाद यह प्रतियोगिता अब 2021 में तात्सुमी जल पोलो केंद्र में आयोजित होगी।
टेस्ट प्रतियोगिताओं की नवीनतम अनुसूची
14 अप्रैल: 100 दिन शेष
टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और मध्य अप्रैल में सिर्फ 100 दिन शेष रह जायेंगे।
18 अप्रैल और 4 मई: टोक्यो में विश्व कप
विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जापान में होने वाले दो विश्व कप में भाग लेंगे और उनमे से पहला होगा डाइविंग विश्व कप (18 अप्रैल से) और आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व कप (4 मई से) दूसरा होगा।
28 अप्रैल: स्केटबोर्डिंग टेस्ट प्रतियोगिता
अप्रैल के अंत में आरियाके अर्बन खेल पार्क में टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में पहली बार आयोजित होने वाली पांच खेलों की टेस्ट प्रतियोगिताएं होंगी। जानिये ओलिंपिक खेलों में पहली बार होने वाले एक खेल के बारे में सब कुछ - स्केटबोर्डिंग।
23 जून: ओलिंपिक दिवस और एक मास शेष
ओलिंपिक खेलों के प्रारम्भ से एक माह पहले दर्शक और खेल प्रेमी ओलिंपिक दिवस मनाएंगे। यह वार्षिक दिवस संजोग से ओलिंपिक खेलों के शुरू होने के एक महीने पहले मनाया जायेगा।
23 जुलाई से 8 अगस्त: टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेल
पूरा विश्व बहुत उत्साह और उम्मीदों के साथ ओलिंपिक खेलों की प्रतीक्षा कर रहा है और जब खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू होगा तो सारे खेल प्रेमी की ख़ुशी की कोई सीमा नहीं होगी। कोरोना महामारी के कारण विलम्बित हुए ओलिंपिक खेल पूरे जगत के लिए एकता का प्रतीक बनेंगे।
24 अगस्त से 5 सितम्बर: टोक्यो 2020 पैरालिम्पिक खेल
ओलिंपिक खेलों के समापन के कुछ सप्ताह बाद 16वें पैरालिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह ओलिंपिक स्टेडियम में आयोजित होगा। विश्व के 4000 सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी 540 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।