एथलेटिक्स
सुपरस्टार बनने से पहले: Yelena Isinbayeva
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
क्या आपने कभी सोचा है कि प्रसिद्ध होने से पहले आपके पसंदीदा खिलाड़ी क्या थे । हर हफ्ते टोक्यो 2020 आपको दिखाएगा कि मेगास्टार बनने से पहले कैसे कुछ महानतम एथलीट अपना जीवन जीते थे।
कहा से शुरुआत करे? Isinbayeva ने 10 साल पहले 2009 में 5.06 मीटर की ऊंचाई पर वर्तमान विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपने नाम 5.05 मीटर का ओलंपिक रिकॉर्ड भी रखा था - जो उसने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में हासिल किया था। वह युवा, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले केवल नौ एथलीटों में से एक है। रूसी पोल वाल्टर ने इनडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड 13 बार तोड़ा है, आउटडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 बार और 5 मीटर से अधिक वाल्ट करने वाली पहली महिला भी है।
अगर यह सब काफी नहीं था, उनके पास दो ओलंपिक स्वर्ण पदक, सात विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और तीन IAFF महिला एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार (2004, 2005 और 2008) भी हैं।
शुरुआत में, 5 साल से 15 साल तक Isinbayeva एक जिम्नास्टिक बनना चाहती थी | हालांकि उन्हकी लम्बी हाइट और मस्कुलर शरीर की वजह से, उन्होंने उसके बाद एथलेटिक्स में हिस्सा लेनी शुरू किया | तब से, Isinbayeva ने पोल वॉल्टिंग की दुनिया में बहुत सारी उपलब्धियाँ हासिल की | पोल वॉल्टिंग में शामिल होने के एक साल के ही अंदर में उन्होंने 1998 में वर्ल्ड यूथ गेम्स में अपना पहला विश्व खिताब जीता, सिर्फ 16 साल की उम्र में।
2016 में Isinbayeva की रिटायरमेंट के बाद, वह IOC "Athlete Comission" के लिए चुनी गईं। पिछले कुछ सालों में, वह एक उत्सुक निशानेबाज बन गई है और इसके बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में काफी सारे पोस्ट्स साझा करती हैं | उसने अपनी फ़ैशन लाइन शुरू करने में भी रूचि दिखाई।