डाइविंग
सुपरस्टार बनने से पहले: Tom Daley
लिंक साझा करें:
व्हाट्सऐप
आपका रेफरल लिंक:
क्या आपने कभी सोचा है कि प्रसिद्ध होने से पहले आपके पसंदीदा खिलाड़ी क्या थे । हर हफ्ते टोक्यो 2020 आपको दिखाएगा कि मेगास्टार बनने से पहले कैसे कुछ महानतम एथलीट अपना जीवन जीते थे।
डाइविंग में Tom Daley की प्रतिभा कम उम्र से ही उभर के सामने आई।
उन्होंने सात साल की उम्र में खेल शुरू किया और केवल तीन साल में, 2004 के ब्रिटिश राष्ट्रीय जूनियर (अंडर -18) मंच के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए - जब वह 10 साल के थे। मार्च 2008 में, उन्होंने Eindhoven में यूरोपीय चैंपियनशिप में एक और जीत हासिल की और स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के गोताखोर बन गए।
ब्रिटेन के दूसरे सबसे कम उम्र के पुरुष ओलंपियन के रूप में, Daley ने 14 साल की उम्र में बीजिंग 2008 के खेलों में अपना ओलंपिक डेब्यू किया। उन्होंने पुरुषों के सिंक्रनाइज़ 10 मी और व्यक्तिगत 10 मी के इवेंट्स में भाग लिया। उस ओलंपिक के बाद, उन्होंने 2008 विश्व जूनियर डाइविंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते - बाद में 2009 में, 15 वर्ष की उम्र में, उन्होंने वरिष्ठ विश्व चैम्पियनशिप जीती। इसके बाद उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर व्यक्तिगत और सिंक्रनाइज़ इवेंट दोनों में स्वर्ण पदक जीते।
घरेलू ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा के दबाव के बावजूद, Daley ने लंदन 2012 खेलों में 10 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीता। चार साल बाद रियो 2016 में, उन्होंने एक और कांस्य पदक जीता, इस बार एक डाइविंग पार्टनर, Daniel Goodfellow के साथ सिंक्रनाइज़ 10 मीटर की इवेंट में।
वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे। आने वाले सालों में, Daley ने कई FINA वर्ल्ड सीरीज़ खिताब जीते। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने बुडापेस्ट में 2017 FINA वर्ल्ड चैंपियनशिप में व्यक्तिगत 10 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक भी जीता था।
Daley तीन बार BBC Young Sports Personality of the Year पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति भी हैं - एक पुरस्कार जो 17 वर्ष से कम उम्र के एक ऐसे खिलाड़ी को दिया जाता है जिन्होंने उस वर्ष में खेल में सबसे उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
अपने मेंटर Leon Taylor के साथ Daley की दोस्ती 2004 में हुई। उस साल Taylor ने 44 साल में ब्रिटिश डाइविंग का पहला ओलंपिक पदक जीता था और तब वह एक दम से Daley के आइडल बन गए थे, जो सिर्फ दस साल के थे।
"जब मैं अपने पहले सीनियर नेशनल्स के लिए गया था, तो मैंने उन्हें वहां देखा और वास्तव में उत्साहित हो गया। मैं उनके पास गया और उनसे ऑटोग्राफ मांगा," Daley ने Swim England को बताया, उनकी पहली मुलाकात को याद करते हुए।
दूसरी ओर Taylor, Daley के प्रदर्शन से काफी प्रभावित थे।
उन्होंने याद करते हुए कहा, "अगर मैं अपने अनुभव को उसके साथ साझा कर सकता हूं, तो उनके पास जो भी प्रतिभा है, Daley वास्तव में एक दिन महान चैंपियन बन सकता है।"
Taylor, Daley के साथ काम करने और उनके साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए दृढ़ थे। उनकी बातचीत केवल गोताखोरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामान्य रूप से जीवन के बारे में भी है जैसे घर से दूर ट्रैनिंग करने के बारे में और काफी कुछ। भले ही Daley के मौजूदा कोच Jane Figueiredo उनके साथ नहीं है - Daley अभी Taylor द्वारा ही कोचिंग ले रहे है।
पिछले जुलाई में, Daley और उनके नए डाइविंग पार्टनर Matty Lee ने ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 के लिए स्थान हासिल किया था।
दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में 2019 विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीतने के बाद, Daley ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, "हमने कर दिखाया है! हमने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता और हम टोक्यो खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं।"
फरवरी में The Guardian के साथ एक साक्षात्कार में, Daley ने कहा कि ओलंपिक अभी भी उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने आगे कहा क्यूंकि अब वह पिता बन गए है, तो इस वक़्त वह जीवन के इस पल का भरपूर आनंद ले रहे है।
उन्होंने कहा, "हां, पदक जीतना बहुत अच्छा है, लेकिन यह आज ट्रैनिंग से वापस आने और Robbiee [उनके बेटे] के पास रहने से बेहतर भावना नहीं है।"