अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (FIBA) ने मंगलवार (23 जून) को घोषणा की कि 3x3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए ओलंपिक क्वालीफायर अब भारत के बजाय ऑस्ट्रिया में आयोजित किए जाएंगे।
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर इस साल 18-22 मार्च के बीच बेंगलुरु में होने वाले थे, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण, यह आयोजन स्थगित हो गया।
अब यह 26-31 मई 2021 को ग्राज़, ऑस्ट्रिया के शहर में आयोजित की जाएगी - देश की पहली आधिकारिक FIBA 3x3 प्रतियोगिता।
FIBA के कार्यकारी निदेशक Kamil Novak ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "FIBA को इस बात की खुशी है कि ओलंपिक के लिए रास्ता ग्राज़ के Hauptplatz में आके रुकेगा।"
"ऑस्ट्रियाई अधिकारियों ने इसे अब तक का सबसे हरा भरा, सबसे टिकाऊ आयोजन बनाने की कसम खाई है, जो पूरी तरह से 3x3 के कम किए गए इकोलॉजिकल फुटप्रिंट की हमारी अवधारणा के अनुरूप है।"
राष्ट्र के खेल महासंघ, बास्केटबॉल ऑस्ट्रिया और स्थानीय ग्राज़ आयोजक 2000 लोगों के लिए विशेष रूप से 3x3 क्वालीफायर के लिए एक मजबूत अस्थायी आउटडोर स्थल का निर्माण करना चाहते हैं।
क्वालीफाइंग प्रक्रिया
हालांकि इससे पहले ओलंपिक में बास्केटबॉल खेला जा चुका है, लेकिन अगले साल टोक्यो ओलंपिक में इस इवेंट का 3x3 संस्करण शुरू होने वाला है।
यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आठ टीमों का टूर्नामेंट होगा। हालांकि, प्रत्येक लिंग से FIBA-रैंक वाली शीर्ष चार टीमें (1 नवंबर 2019 तक) पहले ही खेलों में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
रशियन फेडरेशन और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई किया है। सर्बिया और जापान की पुरुषों की टीम ने भी क्वालीफाई किया है, जबकि रोमानिया और मंगोलिया की महिलाओं की टीमों ने भी योग्यता अर्जित की है।
प्रत्येक लिंग से 20 टीमें ऑस्ट्रिया में 3x3 ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान टोक्यो 2020 में एक जगह के लिए लड़ेंगी। प्रति लिंग पर तीन स्थान उन लोगों को प्रदान किए जाएंगे जो पोडियम तक पहुंचेंगे।
प्रत्येक लिंग का अंतिम स्थान हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित होने वाले FIBA 3x3 यूनिवर्सेलिटी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट द्वारा तय किया जाएगा, जिसके लिए तारीख की घोषणा की जानी बाकी है।